Colombia Plane Crash: मृतकों का आंकड़ा 60 के पार, दर्जनों अभी भी लापता; राहत और बचाव कार्य जारी

Colombia Plane Crash: मृतकों का आंकड़ा 60 के पार, दर्जनों अभी भी लापता; राहत और बचाव कार्य जारी

कोलंबिया के सैन्य विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है और कई जवान अभी भी लापता हैं। सोमवार को यह विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया था। विमान में 121 सैनिक सवार थे। 

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को हुए भीषण विमान हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। कई लोग अभी भी लापता हैं। हादसे का शिकार हुए विमान में 125 लोग सवार थे और टेक ऑफ के तुरंत बाद ही यह विमान क्रैश हो गया था। 

कोलंबियाई सेना ने की मौतों की पुष्टि
कोलंबिया की सेना ने करीब 66 जवानों की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले कोलंबिया के प्यूर्तो लेगीजामो शहर के मेयर ने विमान हादसे में 34 जवानों की मौत की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में 20 से ज्यादा जवानों के लापता होने की बात कही गई है। वायुसेना ने बताया कि हरक्यूलिस C-130 विमान में 121 लोग सवार थे, जिनमें 110 सैनिक और 11 क्रू सदस्य शामिल थे। यह विमान सोमवार को टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने कोलंबिया के पुटुमायो स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही देर बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

दुर्घटना के चलते विमान में मौजूद विस्फोटक फटने से बचाव कार्य में हुई परेशानी
दुर्घटना का शिकार हुआ विमान अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस सी-130 परिवहन विमान था। दुर्घटना के चलते सैन्य परिवहन विमान में ले जाया जा रहा गोला-बारूद और विस्फोटक भी फट गए, जिससे हादसे में भारी नुकसान हुआ और बचाव कार्य भी मुश्किल हो गया। हरक्यूलिस सी-130 विमान 1950 के दशक में बनाए गए थे और कोलंबिया ने 1960 के दशक के अंत में ये विमान खरीदे थे। वर्तमान में कोलंबियाई सैनिकों को लाने-ले जाने में इन विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

इक्वाडोर और पेरू की सीमा पर हुआ विमान क्रैश
प्यूर्टो लेगुइजामो, पुटुमायो में स्थित है। यह अमेजन क्षेत्र का एक प्रांत है जिसकी सीमाएं इक्वाडोर और पेरू से लगती हैं। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर बताया कि सोमवार को जो विमान क्रैश हुआ, वह सैनिकों को पुटुमायो के ही एक दूसरे शहर में ले जा रहा था। कोलंबियाई मीडिया आउटलेट्स द्वारा ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों में, जहां विमान क्रैश हुआ था, उस खेत से धुएं का काला बादल उठता हुआ दिखाई दिया। इसमें सैनिकों से भरा एक ट्रक तेजी से घटनास्थल की ओर जाता हुआ दिखा। वायुसेना ने एक बयान में कहा कि दुर्घटनास्थल से कम से कम 77 लोगों को घायल अवस्था में बचाया गया। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी अभी भी मरने वालों की अंतिम संख्या की जांच कर रहे हैं।

कोलंबियाई वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि क्रैश के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, सिवाय इसके कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी और वह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर दूर क्रैश हो गया।’ राष्ट्रपति के आलोचकों ने बताया कि पेट्रो प्रशासन के तहत बजट में कटौती के कारण सैन्य विमानों को उड़ान के लिए कम घंटे दिए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप चालक दल के सदस्यों का अनुभव कम हो जाता है।

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *