हजारों करोड़ की सौगात देने से पहले युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गंगटोक में खेले फुटबॉल

हजारों करोड़ की सौगात देने से पहले युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गंगटोक में खेले फुटबॉल

सिक्किम की राजधानी गंगटोक की ताजगी भरी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने से पहले पीएम मोदी युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश से भर दिया।

सिक्किम दौरे के दौरान पीएम ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लिखा कि गंगटोक की सुबह में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना उनके लिए एक बेहद ऊर्जा देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ खेलते हुए उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का एहसास हुआ।

सिक्किम के 50 वर्ष पूरे: ₹4000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
सिक्किम के राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक अवसर सिक्किम के लिए बेहद खास माना जा रहा है, जहां विकास और उत्सव दोनों का संगम देखने को मिलेगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री करीब ₹4,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात राज्य को देंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। यह दौरा हिमालयी राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जो आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय कर सकता है।

र्किडेरियम का दौरा और आधुनिक पार्क की झलक
अपने कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। यह पार्क एक विश्वस्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसे सिक्किम की प्राकृतिक खूबसूरती और जैव विविधता का प्रतीक माना जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री पलजोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे, जहां वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनता को संबोधित भी करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यटन, कृषि और शहरी विकास जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *