पांच राज्यों के नतीजों से पहले शेयर बाजार में बढ़त, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

पांच राज्यों के नतीजों से पहले शेयर बाजार में बढ़त, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शानदार उछाल दर्ज किया गया है। सेंसेक्स में 700 से अधिक अंकों की तेजी आई है और निफ्टी 24,150 के पार पहुंच गया है। बाजार के इस रुख और रुपये की स्थिति का पूरा विश्लेषण जानने के लिए यह पूरी खबर पढ़ें।

वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में नरमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स में 800 अंकों की तेजी आई और निफ्टी 24,240 के ऊपर पहुंच गया। बाजार की नजर सोमवार को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभाचुनाव के नतीजों पर बनी हुई है। सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर सेंसेक्स 803.35 (1.04%) अंकों की बढ़त के साथ 77,716.85 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 245.80 (1.02%) अंकों की बढ़त के साथ 24,243.35 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 94.93 पर आ गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *