वीकएंड के बाद कल मंगलवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’, दोनों ही फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। वहीं जानिए ‘टॉक्सिक’ समेत बाकी फिल्मों मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है।
जहां एक तरफ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर ‘हनुमान अंश’ की अचानक बढ़ी कमाई ने सबको हैरान करके रख दिया है। वहीं यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब थंडे बस्ते में जा चुकी है। जानिए इन सभी फिल्मों ने मंगलवार को कितनी कमाई की है।

‘टॉक्सिक’ का बुरा हाल
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए 14 दिन ही हुए हैं कि फिल्म अब थंडे बस्ते में जा चुकी है। ‘टॉक्सिक’ की कमाई की गाड़ी अब बहुत ही धीमी रफ्तार में चल रही है। कल सोमवार को इसने 1.14 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 246.89 करोड़ का हो गया है।

‘इरुमुडी’ की भी घटी कमाई
- रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ भी अबतक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही थी।
- लेकिन सोमवार के दिन इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है।
- फिल्म ने कल सोमवार को अपने रिलीज के 18वें दिन 2.40 करोड़ की कमाई की।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 168.70 करोड़ का हो गया है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने किया इतना कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। लेकिन वीकएंड के बाद इसकी कमाई में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
जहां फिल्म ने रविवार को 36 करोड़ की कमाई की थी, वहीं कल सोमवार को इसने 15.50 करोड़ की कमाई की। इसका मतलब है कि वीकएंड के बाद कमाई में आधे से ज्यादा का फर्क आया है।
इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 109.26 करोड़ का हो गया है। बड़ी बात ये है कि फिल्म ने केवल 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।



