करतारपुर काॅरिडोर अगले आदेशों तक बंद, अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट्स कैंसिल

करतारपुर काॅरिडोर अगले आदेशों तक बंद, अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट्स कैंसिल

22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की माैत हो गई थी। भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे। अब छह और सात मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। पंजाब में इसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सीमांत गांवों में विधायकों के कार्यक्रम रद्द

अमृतसर में सीमांत क्षेत्र के गांवों में विधायकों की ओर से युद्ध नशे के विरुद्ध आदि रखे गए अलग-अलग सरकारी कार्यक्रमों को अगले आदेशों तक रद्द कर दिया गया है।

करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अगले आदेश तक बंद

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े हुए सुरक्षा तनाव के बीच एहतियात के तौर पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

गुरदासपुर में धमाके की आवाज से सहमे लोग, एसएसपी बोले-पैनिक न लें

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य के अनुसार रात को लोगों ने विस्फोटक की आवाज को सुना है, परन्तु अभी इस संबंधी कुछ भी जानकारी नहीं है कि क्या हुआ था। उन्होंने आम लोगो से पैनिक ना क्रिएट करने की बात कही।

फिरोजपुर में स्कूल बंद

फिरोजपुर के सभी स्कूलों को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते सीमावर्ती जिले में स्कूल बंद रहेंगे।

पठानकोट एयरबेस में सुरक्षा बलों की संख्या दोगुनी

पठानकोट एयरबेस में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट बंद

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सभी 33 फ्लाइट बंद कर दी गई हैं। वहीं अमृतसर एयरपोर्ट को अगले सरकारी आदेश तक बंद कर दिया गया है सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है सभी यात्री को मैसेज भेज दिया गया है आप घर से एयरपोर्ट पर मत आएं।

अमृतसर के सांसद गुरजीत औजला पहुंचे सरहदी गांव राजा तल

तनाव के माहौल को देखते हुए अमृतसर के सांसद गुरजीत औजला सरहदी गांव राजा तल पहुंचे।

अमृतसर में एयरपोर्ट बंद, सीमा के आसपास गांव खाली करने के आदेश 

ऑपरेशन सिंदूर के तहत वायु सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद अमृतसर में श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते अमृतसर आने जाने वाली फ्लाइट को फिलहाल अन्य शहरों के लिए डायवर्ट कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ सीमा के आसपास लगते गांव में बीएसएफ की ओर से लगातार गुरुद्वारों में अनाउंसमेंट करवाई जा रही है और लोगों को अपना जरूरी सामान लेकर जल्द से जल्द गांव खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हालांकि लोगों की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि वह अपने घर छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे जो भी होगा देखा जाएगा। लेकिन बीएसएफ की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह जल्द से जल्द सीमा के आसपास के क्षेत्र को खाली कर दें ताकि उनको किसी भी तरह से जान माल का नुकसान ना हो। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्कूल और कॉलेज फिलहाल अगले आदेशों तक बंद करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। 

अमृतसर में स्कूलों ने बच्चों को वापस भेजा

अमृतसर के स्कूलों में भी बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों को वापस भेज दिया है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *