इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का नहीं पड़ेगा सूखा, OTT पर दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज

इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का नहीं पड़ेगा सूखा, OTT पर दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज

बीते सप्ताह ‘आप जैसा कोई’, ‘नारीवेट्टा’ और ‘फोर इयर्स लेटर’ से दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। अब इस हफ्ते यानी 14 जुलाई से 20 जुलाई तक भी कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं।

सिनेमाघरों में इस हफ्ते ‘सैयारा’ रिलीज हो रही है, जिससे अहान पांडे डेब्यू कर रहे हैं। फिर सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ और अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ भी हैं। मगर, आपका थिएयर जाने का मन नहीं है और आपकी दिलचस्पी ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज में है तो इस सप्ताह यहां भी भरपूर मनोरंजन होने वाला है। देखते हैं इस हफ्ते की लिस्ट

‘सकामोटो डेज सीजन 1’ (पार्ट 2)
हफ्ते की शुरुआत इस एनिमेशन सीरीज से हो रही है। इस हफ्ते इस सीरीज के पहले सीजन का दूसरा पार्ट आ रहा है। बता दें कि यह एक एनिमेशन सीरीज है और 14 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

‘अनटैम्ड’
‘अनटैम्ड’ नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज है। इसके छह एपिसोड हैं। यह सीरीज 17 जुलाई, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। एली और मार्क एल. स्मिथ ने सीरीज का निर्माण किया है।

‘स्पेशल ऑप्स 2’
चर्चित सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ का दूसरा सीजन यूं तो बीते हफ्ते रिलीज होना था और तारीख थी 11 जुलाई। मगर, यह तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी। मगर, इस हफ्ते यह सीरीज आपका मनोरंजन करने आ रही है। के के मेनन हिम्मत सिंह के रूप में वापसी कर रहे हैं। 18 जुलाई से ‘स्पेशल ऑप्स 2’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

कुबेर
रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन अभिनीत फिल्म फिल्म ‘कुबेर’ 20 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई। अब दर्शक ओटीटी पर इसे देख सकते हैं। यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। इसे 18 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

‘द भूतनी’
संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी जैसे सितारों से सजी हॉरर फिल्म ‘द भूतनी’ 01 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है। यह फिल्म 18 जुलाई से जी 5 पर देखी जा सकेगी।

ये फिल्में और शो भी देंगे दस्तक
इसके अलावा कोरियाई थ्रिलर फिल्म ‘द वॉल टू वॉल’ भी इस हफ्ते रिलीज होगी। इसे 18 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा स्टार ‘स्ट्रेक-स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड’  सीजन 3 भी रिलीज होगा। इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे। एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘भैरवम’ जी5 पर आ रही है। इसके अलावा वीर दास का स्टैंडअप शो भी आ रहा है। यह 18 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *