बंगाल में अमित शाह की चार जनसभाएं; दार्जिलिंग, कुल्टी, सालबोनी व चांदीपुर में चुनावी रैली

बंगाल में अमित शाह की चार जनसभाएं; दार्जिलिंग, कुल्टी, सालबोनी व चांदीपुर में चुनावी रैली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के चार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। वह दार्जिलिंग, कुल्टी, सालबोनी और चांदीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल तेज हो चुका है और इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्य में चार अहम जनसभाएं करने वाले हैं। इन सभाओं के जरिए भाजपा मतदाताओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिश करेगी।

चार जगहों पर होंगी रैलियां
शाह की पहली जनसभा सुबह 10:30 बजे दार्जिलिंग क्षेत्र के कुर्सियोंग स्थित सुकना हाई स्कूल मैदान में होगी। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे पश्चिम बर्धमान के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में बाल्टोरिया के गणेश पूजा मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद कार्यक्रम का रुख मेदिनीपुर की ओर होगा। तीसरी सभा दोपहर 2:15 बजे पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में बिल्ला स्टेडियम मैदान में आयोजित की जाएगी। दिन की आखिरी रैली पूर्व मेदिनीपुर के चांदीपुर में शाम 3:45 बजे बिनॉय स्मृति फुटबॉल मैदान में होगी। भाजपा इन जनसभाओं के जरिए राज्य में चुनावी माहौल को और धार देने में जुटी है और बड़े नेताओं के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *