बांग्लादेश ने कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, तो भारतीय राजदूत ने वहीं पर दे दिया करारा जवाब

बांग्लादेश ने कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, तो भारतीय राजदूत ने वहीं पर दे दिया करारा जवाब

बांग्लादेश में इन दिनों भारत विरोधी माहौल बनाया जा रहा है। अब वहां एक सम्मेलन के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाया गया, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। खास बात ये है कि ये नक्शा जिस कार्यक्रम में दिखाया गया, उसमें भारत के राजनयिक भी मौजूद थे। इस पर विवाद हो गया है। 

शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद से ही बांग्लादेश के तेवर बदले हुए हैं और वह लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है, जिससे भारत से उसके संबंध खराब हो। अब एक ताजा मामले में ढाका में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया। नक्शे में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया। हालांकि कार्यक्रम में मौजूद भारतीय राजदूत ने इस पर तुरंत कड़ी आपत्ति जताई और मौके पर ही साफ कर दिया कि नक्शा गलत है और जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। 

आखिर हुआ क्या था?
ढाका में बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय उच्चायुक्त की सेकेंड सेक्रेटरी पूजा कुमारी झा भी मौजूद थीं। सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश के पूर्व राजनयिक तारिक ए करीम ने एक नक्शा दिखाया। इस नक्शे में गड़बड़ी थी और इसमें जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। इस पर कार्यक्रम में मौजूद भारतीय राजनयिक ने तुरंत आपत्ति जताई। 

पूजा कुमारी झा ने कहा कि ‘दिखाया गया भारत का नक्शा गलत है। इसमें जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है, जबकि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। यहां दिखाया गया नक्शा पूरी तरह से गलत है।’

बांग्लादेश ने दी सफाई
भारतीय राजनयिक की कड़ी आपत्ति के बाद बांग्लादेश बैकफुट पर नजर आया और सम्मेलन को संबोधित कर रहे बांग्लादेश के पूर्व राजनयिक तारिक ए करीम ने सफाई देते हुए कहा कि नक्शे का इस्तेमाल केवल सांकेतिक उद्देश्यों के लिए किया गया है और नक्शे में दिखाई गई सीमाएं वास्तविक नहीं हैं।

गौरतलब है कि भारत का साफ रुख है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा अपने अधिकारियों को साफ निर्देश हैं कि दुनिया में कहीं भी भारत का गलत नक्शा दिखाया जाए, उसका तुरंत कड़ा विरोध करें। ऐसा ही बांग्लादेश में भारतीय राजनयिक पूजा कुमारी झा ने किया। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *