BIRAC: बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च काउंसिल में कई पदों पर भर्ती, स्नातक-परास्नातक और PhD वालों करें आवेदन

BIRAC: बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च काउंसिल में कई पदों पर भर्ती, स्नातक-परास्नातक और PhD वालों करें आवेदन

बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल में मैनेजर, प्रोग्राम ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर और यंग प्रोफेशनल समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। पद के अनुसार 30,000 रुपये से लेकर 2.70 लाख रुपये प्रति माह तक का समेकित वेतन मिलेगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल ने विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर, सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर, प्रोग्राम ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, यंग प्रोफेशनल, कंसल्टेंट समेत कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 12 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 30,000 रुपये से लेकर 2.70 लाख रुपये प्रति माह तक का समेकित वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

BIRAC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरूजुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि12 जुलाई 2026

BIRAC Recruitment 2026: कितनी वैकेंसी भरी जाएंगी?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से संस्थान विभिन्न पदों की कुल 15 रिक्तियां भरी जाएंगी। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामरिक्तियां
मैनेजर (रेगुलेटरी अफेयर्स)1
मैनेजर (रिसर्च एनालिसिस)1
सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर2
प्रोग्राम ऑफिसर3
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एनालिस्ट1
फाइनेंस ऑफिसर2
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट1
ऑफिसर (लीगल)1
यंग प्रोफेशनल2
एसोसिएट कंसल्टेंट (क्लीन एनर्जी)1
कुल15

BIRAC Recruitment 2026: आवेदन करने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी?

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। प्रमुख योग्यताएं इस प्रकार हैं-

  • लाइफ साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मा, बायोमेडिकल साइंस, पब्लिक हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी आदि में स्नातकोत्तर की डिग्री।
  • संबंधित पदों के लिए बीई/बीटेक, एमएससी, एमकॉम, एमबीए (फाइनेंस), एलएलबी, बीकॉम, स्नातक अथवा पीएचडी।
  • प्रत्येक पद के लिए 0 से 10 वर्ष तक का संबंधित कार्य अनुभव अनिवार्य है।


उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की विस्तृत योग्यता आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य देखें।

आयु सीमा

पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है।

पदअधिकतम आयु
यंग प्रोफेशनल26 वर्ष
प्रोग्राम ऑफिसर / फाइनेंस ऑफिसर / लीगल ऑफिसर / प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एनालिस्ट30 वर्ष
सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर / एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट35 वर्ष
मैनेजर38 वर्ष
एसोसिएट कंसल्टेंट45 वर्ष

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को पद और अनुभव के आधार पर 30,000 रुपये से 2,70,000 रुपये प्रति माह तक समेकित वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया क्या है?

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा-

  • आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग
  • पात्र उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार

आवेदन कैसे करें?

  • BIRAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Career/Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *