China Factory Fire: चीन में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, 28 की मौत; हादसे पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा?

China Factory Fire: चीन में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, 28 की मौत; हादसे पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा?

चीन के जिनजियांग शहर में जूता फैक्टरी में भीषण आग ने 28 लोगों की जान ले ली। आग ने फैक्टरी और आसपास की इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद बचाव टीम मौके पर भेजी गई। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार को एक जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई। घटना के वीडियो में देखा गया कि आग ने पूरे कारखाने और उसके आसपास की इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया।

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने क्या बताया?
चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए एक संयुक्त टीम जिनजियांग शहर भेजी गई है। यह शहर पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के क्वांझोउ में स्थित है। मंत्रालय के अनुसार, आग दोपहर करीब 12 बजे कारखाने में लगी थी।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्या निर्देश दिए?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खोज और बचाव अभियान में पूरी ताकत लगाएं, हादसे के कारणों का पता लगाएं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *