दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, नोएडा में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, नोएडा में झमाझम बारिश

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। जिसके बाद अचानक से मौसम बदल गया। मौसम बदलते ही नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई। 

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार सुबह अचानक से मौसम बदल गया। नोएडा में झमाझम बारिश हो रही है। पिछले दिनों तेज धूप और गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर भारत के राज्यों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल रहा है। चूंकि मानसून अब विदाई ले रहा है। इसलिए ज़्यादातर मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी दिख रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में मानसून की आहट दिख रही है।

बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी का माहौल बना हुआ है। अधिकतम तापमान लगभग 34°C से 37°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *