DTL Vacancy: दिल्ली ट्रांसको में चल रही है असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, इस तारीख तक भरें फॉर्म; जानें योग्यता

DTL Vacancy: दिल्ली ट्रांसको में चल रही है असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, इस तारीख तक भरें फॉर्म; जानें योग्यता

 दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के 65 पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री और GATE 2026 स्कोर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) ने असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी के 65 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें इलेक्ट्रिकल और नॉन-इलेक्ट्रिकल के 60 पद और सिविल के 5 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DTL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

रिक्तियों का विवरण

पदGATE पेपर कोडकुल पद
असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी – इलेक्ट्रिकलEE55
असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी – नॉन-इलेक्ट्रिकलEC/CS5
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) ट्रेनीCE5
कुल65

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी – इलेक्ट्रिकल: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इससे जुड़े विषय में डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • असिस्टेंट मैनेजर (T) ट्रेनी – नॉन-इलेक्ट्रिकल: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, IT, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को अंकों में नियम के अनुसार छूट मिलेगी।
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) ट्रेनी: सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। RCC स्ट्रक्चर, भारी मशीनों की नींव और निर्माण कार्य से जुड़े डिजाइन का 2 साल का अनुभव होने पर फायदा मिलेगा।


कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

आयु सीमा के नियम

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC (NCL) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

DTL Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले DTL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी योग्यता जांचें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और GATE 2026 से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित तरीके से करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

आवेदन के बाद कैसे भेजें दस्तावेज?

आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र व मार्कशीट, GATE 2026 स्कोरकार्ड, डिमांड ड्राफ्ट, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो), श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और पहचान पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियां लगाएं। इसके बाद सभी दस्तावेजों को स्पीड पोस्ट के जरिए नीचे दिए पते पर भेजें:

सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन), भर्ती,
दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, छठी मंजिल, शक्ति सदन,
कोटला रोड, नई दिल्ली-110002।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *