फीफा विश्वकप में फ्रांस vs स्पेन सेमीफाइनल आज; 18 सवाल-जवाब में जानें इस मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

फीफा विश्वकप में फ्रांस vs स्पेन सेमीफाइनल आज; 18 सवाल-जवाब में जानें इस मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

फीफा विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार देर रात फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दोनों यूरोपीय दिग्गज खिताब से सिर्फ दो कदम दूर हैं। एक ओर किलियन एमबाप्पे की आक्रामक फ्रांस टीम है तो दूसरी तरफ लामिन यमाल और रोड्री से सजी संतुलित स्पेनिश टीम। आइए 17 सवालों के जरिए जानते हैं इस महामुकाबले से जुड़ी हर अहम जानकारी।

फीफा विश्वकप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। चार टीमों के बीच विश्व विजेता बनने की जंग शुरू हो चुकी है और पहला सेमीफाइनल दो यूरोपीय दिग्गजों फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है। यह मुकाबला भारत में 15 जुलाई को रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, अमेरिकी समयानुसार यह मैच 14 जुलाई को ही है। इसके बाद 15 जुलाई (भारत के समय के हिसाब से 16 जुलाई को रात 12:30 बजे से) को डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

फ्रांस तीसरी बार लगातार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का इतिहास रचने के बेहद करीब है, जबकि मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन अपने दूसरे विश्व कप खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगा। इस मुकाबले में किलियन एमबाप्पे और लामिन यमाल जैसे सुपरस्टार आमने-सामने होंगे। आइए 18 सवालों के जरिए समझते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी कहानी।

1. फ्रांस और स्पेन के बीच सेमीफाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
फीफा विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल अमेरिका के टेक्सस स्थित आर्लिंग्टन के डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 15 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा, लेकिन अमेरिका समयानुसर यह मुकाबला 14 जुलाई को दोपहर दो बजे शुरू होगा। इस विश्व कप में इस स्टेडियम पर सबसे ज्यादा नौ मैच आयोजित किए गए हैं। आप इसका प्रसारण आधे घंटे पहले से इसके ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 एप पर देख सकते हैं। 

France vs Spain FIFA World Cup 2026 Semifinal: 18 Q&A That Explains Everything About this Blockbuster Clash
एमबाप्पे और यमाल – फोटो : IANS

2. दोनों टीमें सेमीफाइनल तक कैसे पहुंचीं?
फ्रांस ने ग्रुप-आई में अपने तीनों मुकाबले जीतकर नौ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद उसने राउंड ऑफ-32 में स्वीडन को 3-0 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पराग्वे को 1-0 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।वहीं स्पेन ने ग्रुप-एच में सात अंक जुटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने सऊदी अरब और उरुग्वे को हराया, जबकि केप वर्डे के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा। नॉकआउट में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0, पुर्तगाल को 1-0 और बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

3. मैच से पहले एमबाप्पे ने क्या कहा?
 

  • फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे इस विश्व कप में पांच मैचों में आठ गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी टीम को लेकर बड़ी बात कही।
  • एमबाप्पे ने कहा, ‘मैं 2018 में विश्व चैंपियन रहा हूं और 2022 में विश्व कप का उपविजेता भी। लेकिन यह टीम अभी तक कुछ भी हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा क्षमता है। इस टीम में इतनी खूबियां हैं कि यह आपको बड़े सपने देखने का मौका देती है।’
  • अगर फ्रांस स्पेन को हराने में सफल रहता है तो वह लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ दूसरी यूरोपीय टीम बन जाएगी। इससे पहले यह उपलब्धि पश्चिम जर्मनी ने हासिल की थी।

4. स्पेन के कोच ने इस मुकाबले को क्यों बताया ‘फाइनल से पहले का फाइनल’?
 

  • स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते का मानना है कि यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है।
  • उन्होंने कहा, ‘इसे फाइनल से पहले का फाइनल कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगी। हम उन टीमों में हैं जो फाइनल तक पहुंचने की क्षमता रखती हैं। अब हमारा पूरा ध्यान सिर्फ फ्रांस पर है।’
  • उन्होंने आगे कहा, ‘हमें फ्रांस की अपार क्षमता का पूरा एहसास है, लेकिन हमें यह भी पता है कि हम वही टीम हैं जिसने उन्हें दो सेमीफाइनल में हराया है।’ स्पेन ने यूरो 2024 और यूईएफए नेशंस लीग 2025 के सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया था।

5. सेमीफाइनल जीतने वाली टीम का सामना किससे होगा?
फ्रांस और स्पेन के बीच होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी। विश्व कप का फाइनल 19 जुलाई (भारत में 20 जुलाई) को न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

6. फ्रांस बनाम स्पेन: हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमें अब तक 38 बार आमने-सामने आ चुकी हैं।
 

आंकड़ारिकॉर्ड
कुल मुकाबले38
स्पेन की जीत18
फ्रांस की जीत13
ड्रॉ7


आंकड़े बताते हैं कि स्पेन का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पुराने रिकॉर्ड ज्यादा मायने नहीं रखते।

7. पिछले पांच मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी रहा?
 

मुकाबलापरिणाम
नेशंस लीग 2025स्पेन 5-4 फ्रांस
यूरो 2024स्पेन 2-1 फ्रांस
नेशंस लीग 2021 फाइनलफ्रांस 2-1 स्पेन
फ्रेंडली मैच 2017स्पेन 2-0 फ्रांस
फ्रेंडली मैच 2014फ्रांस 1-0 स्पेन


स्पेन ने पिछले दो बड़े टूर्नामेंट मुकाबलों में फ्रांस को हराया है, जिससे उसका आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा।

8. दोनों टीमों की ताजा स्थिति कैसी है?
 

  • फ्रांस की टीम सेमीफाइनल से पहले कुछ चोटों की चिंता से जूझ रही है।
  • मिडफील्डर मानु कोने (शारीरिक असहजता) और ऑरेलियन चुआमेनी (ग्रोइन) पूरी तरह फिट नहीं हैं।
  • वहीं डिफेंडर दायोट उपामेकानो और विलियम सलीबा ने भी अंतिम ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया।
  • हालांकि टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी मैच तक फिट हो सकते हैं।
  • दूसरी ओर स्पेन के लिए अच्छी खबर यह है कि उसकी टीम में किसी खिलाड़ी की चोट की सूचना नहीं है।
  • लगभग पूरी टीम फिट है और कोच लुइस डे ला फुएंते के पास सर्वश्रेष्ठ संयोजन उतारने का मौका होगा।

9. दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है?
 

  • फ्रांस (4-2-3-1): माइक मेगनन (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, दायोट उपामेकानो, विलियम सलीबा, लुकास डिग्ने, मानु कोने, एड्रियन राबियो, उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिसे, देज़िरे डूए, किलियन एमबाप्पे।
  • स्पेन (4-2-3-1):  उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्ट, मार्क कुकुरेला, रोड्री, फैबियन रुइज, लामिन यमाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बाएना, मिकेल ओयारजाबाल।

10. क्या विश्व कप में पहले भी भिड़ चुके हैं फ्रांस और स्पेन?
जी हां, लेकिन सिर्फ एक बार। दोनों टीमें 2006 फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने आई थीं। उस मुकाबले में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था। फ्रैंक रिबेरी, पैट्रिक विएरा और महान जीनेदिन जिदान ने गोल किए थे। इसके बाद विश्व कप में दोनों की पहली भिड़ंत अब 20 साल बाद हो रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *