आज हिमाचल में बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है। राजधानी शिमला में भी बंद का असर दिखा। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश में उबाल है। आज हिमाचल में बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है। राजधानी शिमला में भी बंद का असर दिखा। मालरोड व मिडल बाजार में दुकानें बंद रहीं। प्रदेशभर में जहां सुबह से लेकर 11:00 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है, वहीं राजधानी शिमला के कारोबारियों ने दोपहर बाद 1:00 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सुमेश शर्मा, महामंत्री राकेश कैलाश और समस्त कार्यकारिणी ने आतंकी हमले की निंदा की है।
कांग्रेस ने स्थगित की 26 अप्रैल को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली
पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न दुखद परिस्थितियों के मद्देनजर हिमाचल कांग्रेस कमेटी की 26 अप्रैल को शिमला में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली नहीं होगी। इसे स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में प्रस्तावित रैली को न करने का निर्णय लिया गया है।
मुस्लिम संगठनों ने भी की आतंकी हमले की निंदा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंक वादियों की ओर से पर्यटकों को मारे जाने की घटना के बाद नाहन शहर के मुस्लिम समुदाय में रोष पनपा हुआ है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे हिंदुस्तान के सौहार्द, शांति और मोहब्बत को खत्म करने की साजिश करार दिया। बुधवार को कच्चा टैंक मस्जिद में दिन की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से निहत्थे बेकसूर लोगों को जान से मारने की घटना पर गहरा रोष प्रकट किया गया। अंजुमन इस्लामिया के उपप्रधान कैप्टन सलीम अहमद, पूर्व प्रधान मुबारिक अली, इशाक, मौलाना रऊफ अहमद, इस्लाम आदि दर्जनों लोगों ने कहा कि आतंक वादियों ने जिस तरह से निहत्थे लोगों को उनका नाम पूछकर मारा। यह इस्लाम को बदनाम करने और हिंदुस्तान के सौहार्द, शांति और मोहब्बत को खत्म करने की साजिश है। उधर, पांवटा साहिब में आतंकी हमले को कायराना और बेहद शर्मनाक करार दिया। ऑल हिमाचल मुस्लिम संगठन प्रदेश अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी ने कहा कि आतंकी हमला इंसानियत के खिलाफ एक संगीन गुनाह है।‘पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए’
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सुबह से रामपुर बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। वहीं व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकियों पर कार्रवाई की जाए। रामपुर बाजार के व्यापारियों ने सुबह से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
चंबा में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा
चंबा में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूटा। जिला चंबा में व्यापार मंडल और विहिप के आह्वान पर जिला मुख्यालय चंबा, बनीखेत, चुवाड़ी व भरमौर में बाजार बंद रहे। दोनों समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानों समेत व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया। विहिप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि छोटी मानसिकता वाले आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या की है। जिसका हिंदू समाज कड़ा विरोध करता है। बताया कि किसी भी सुरत में आंतकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कोतवाली बाजार बाजार बंद
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कोतवाली बाजार और कचहरी अड्डा व्यापार मंडल ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। वहीं व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगा। व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। व्यापार मंडल के सचिव शेखर राय ने मांग की है कि सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाए न हो
‘पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए’
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सुबह से रामपुर बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। वहीं व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकियों पर कार्रवाई की जाए। रामपुर बाजार के व्यापारियों ने सुबह से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश, बड़ूही में सभी दुकानों को बंद रखा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित होकर बड़ूही व्यापार मंडल ने सभी दुकानों को बंद रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हुए पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि निहत्थे और निर्दोष लोगों की धर्म पूछकर की गई हत्याएं मानवता के खिलाफ है और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों और मारे गए निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। व्यापारियों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मांग की। बड़ूही के दिल मोहम्मद ने कहा की धर्म पूछकर मारना बहुत कायरतापूर्ण हैं, जोकि पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश है।



