पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का पहला संबोधन आज; मधुबनी निकले प्रधानमंत्री

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का पहला संबोधन आज; मधुबनी निकले प्रधानमंत्री

पहलगाम में आतंकी हमले की घटना के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायती राज दिवस पर मधुबनी में रहेंगे। 

मधुबनी के लिए निकले प्रधानमंत्री मोदी

दरभंगा में विशेष विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी के भैरवस्थान की सभा के लिए हेलीकॉप्टर से निकल गए हैं। प्रधानमंत्री विशेष विमान से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई वरिष्ठ मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

विशेष विमान से पहुंचे दरभंगा, निकलेंगे हेलीकॉप्टर से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा पहुंच चुके हैं। विशेष विमान से वह दरभंगा पहुंचे हैं। अब वह यहां से मधुबनी जिले में आयोजित कार्यक्रम स्थल के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

पीएम की सभा के कारण जदयू नहीं गया सर्वदलीय बैठक में
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गुरुवार को जहां पीएम मोदी दिल्ली की बैठकों के बाद बिहार के लिए निकलने वाले थे, उधर सर्वदलीय बैठक की भी तैयारी है। पहलगाम हमले को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड की ओर कोई नहीं है। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि पीएम मोदी की मधुबनी सभा में सभी प्रमुख नेताओं के रहने के कारण सर्वदलीय बैठक में पार्टी प्रतिनिधि नहीं हैं, लेकिन वहां होने वाले हर फैसले के साथ है पार्टी।

पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मधुबनी

दरभंगा एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से मधुबनी रवाना होंगे। मधुबनी में उन्हें 11:45 बजे से कार्यक्रम में शामिल होना है। दरभंगा में विमान को देर होने के कारण मधुबनी के कार्यक्रम में कुछ देर है। प्रधानमंत्री दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के अंतर्गत बिहार के 2 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को लगभग 930 करोड़ रुपये के सामुदायिक निवेश कोष के लाभ का वितरण भी पीएम मोदी करेंगे। 

दरभंगा एयरपोर्ट से उतरकर जाएंगे मधुबनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरने वाले हैं। यहां से वह हेलीकॉप्टर से मधुबनी जाएंगे। पीएम मोदी को 10:50 में दरभंगा में उतरना था, लेकिन देर हो चुकी है। कुछ देर में वह दरभंगा आएंगे और यहां से मधुबनी निकलेंगे।

सहरसा-मुंबई अमृत भारत को भी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मधुबनी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी। सहरसा स्टेशन पर सारी तैयारियां हो गई हैं। सांसद-विधायकों को स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया है।

देशभर के 10 लाख पीएमएवाई-जी लाभार्थियों की किस्तें जारी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमएवाई-ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को मधुबनी से ही स्वीकृति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वह यहीं से देशभर के 10 लाख पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को किस्तें भी जारी करेंगे। बिहार में 1 लाख पीएमएवाई-जी और 54,000 पीएमएवाई-यू घरों के गृह प्रवेश को चिह्नित करते हुए मधुबनी में राज्य के कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी वह सौंपेंगे।

इन ट्रेनों को हरी झंडी, इन रेल लाइनों की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे। वह पिपरा-सहरसा व सहरसा-समस्तीपुर के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह मधुबनी से ही सुपौल-पिपरा रेल लाइन, हसनपुर-बिथान रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। खगड़िया-अलौली रेल लाइन भी वह राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही वह छपरा और बगहा में दो 2-लेन रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। 

13480 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
करीब एक घंटे बाद 11:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 13480 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करते हुए इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पहली बार प्रधानमंत्री किसी जनसमूह को यहीं संबोधित करेंगे।

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का पहला संबोधन आज; मधुबनी निकले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंच रहे हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद विदेश दौरे के बीच से ही लौटे पीएम मोदी का 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस पर पहले से कार्यक्रम तय था। वह कुछ ही देर में मधुबनी पहुंचेंगे। यहां वह 13500 करोड़ की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री यहीं से देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी देंगे। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *