हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ते हुए हमें अपनी भाषाई जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। आप भी हिंदी दिवस पर अपनों को प्यार और गर्व से भरे संदेश भेजकर अपनी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त कर सकते हैं।
हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि भारत की संस्कृति, संस्कार, साहित्य और भावनाओं को जोड़ने वाली एक मजबूत डोर है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, जो हमें अपनी भाषा के महत्व और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास कराता है।
हिंदी के शब्दों में अपनापन है, रिश्तों की गर्माहट है और हमारी मिट्टी की सौंधी खुशबू है। बदलते दौर में अंग्रेजी और अन्य भाषाओं का ज्ञान निश्चित रूप से जरूरी है, लेकिन अपनी भाषा का सम्मान और उसका प्रयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
हिंदी दिवस के अवसर पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर इस दिन को खास बनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी हिंदी की महिमा बताने वाले प्रेरणादायक संदेश, शायरी, कविताएं और सुंदर पंक्तियां साझा की जाती हैं।
यह दिन हमें याद दिलाता है कि आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ते हुए हमें अपनी भाषाई जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। आप भी हिंदी दिवस पर अपनों को प्यार और गर्व से भरे संदेश भेजकर अपनी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त कर सकते हैं।
हिंदी से हिंदुस्तान है,
हिंदी से अपनी पहचान है।
जिसके शब्दों में अपनापन है,
वही हिंदी मेरी जान है।
~ हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
हिंदी की बिंदी माथे पर,
भारत का अभिमान बने।
हर दिल में इसकी खुशबू हो,
हिंदी देश की शान बने।
~ हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
अक्षर-अक्षर में प्यार भरा,
शब्दों में संस्कार है।
हिंदी मेरी मातृभाषा,
भारत का श्रृंगार है।
~ हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!



