भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, गिल-अक्षर और वाशिंगटन ने जड़े अर्धशतक

भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, गिल-अक्षर और वाशिंगटन ने जड़े अर्धशतक

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में हराया। भारत ने इस तरह इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत का स्वाद चखा। भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

भारत की जीत

भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गिल हालांकि, रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे जिसके बाद गिल और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। गिल जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तो उनके पैर में कुछ दिक्कत आ गई और वह मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए और केएल राहुल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर और वाशिंगटन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की अविजित साझेदारी की। अक्षर ने 39 गेंदों पर पचासा पूरा किया, जबकि वाशिंगटन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अक्षर नाबाद 57 और वाशिंगटन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने एक-एक विकेट झटके।

अक्षर का अर्धशतक

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अक्षर और वाशिंगटन के बीच पांचवें विकेट के लिए 70+ रनों की साझेदारी हो गई है। भारत का स्कोर 230 रन के पार पहुंच गया है।

भारत के 200 रन पूरे

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 200 रन पूरे हो गए हैं। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के बीच अच्छी साझेदारी चल रही है। इंग्लैंड को अब तक चार सफलता मिली है।

गिल चोटिल हुए

भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए हैं। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पैर में उन्हें कुछ दिक्कत हुई जिसके बाद फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। कुछ देर देखने के बाद गिल मैदान से बाहर चले गए। गिल 75 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन बना चुके थे, लेकिन रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। 

गिल का अर्धशतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी भी हो गई है जिससे भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *