रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने कहा था कि 15 जुलाई को IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च होगी, लेकिन माना जा रहा है कि अब ऐसा नहीं हो रहा।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी 15 जुलाई को IRCTC की जो नई वेबसाइट लॉन्च होनी थी वो नहीं होगी। बताया जा रहा है कि इसमें और समय लग सकता है। चलिए जानते हैं आखिर ये देरी क्यों हो रही है और IRCTC की नई वेबसाइट कब तक लॉन्च हो सकती है…
क्यों टली IRCTC की नई वेबसाइट की लॉन्चिंग?
- भले ही रेल मंत्री ने 15 जुलाई की तारीख दी हो
- पर तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण IRCTC की नई वेबसाइट की लॉन्चिंग टाल दी गई है
IRCTC की नई वेबसाइट अब कब होगी लॉन्च?
- आधिकारिक रूप से अब IRCTC की नई वेबसाइट की लॉन्चिंग की कोई तारीख नहीं बताई गई है
- पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IRCTC की नई वेबसाइट अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में लॉन्च की जा सकती है
क्यों आनी थी IRCTC की नई वेबसाइट?
- दरअसल, बीते जून महीने में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों से संवाद करने के लिए पहुंचे थे
- यहां पर छात्रों से संवाद के दौरान एक छात्रा ने रेल मंत्री से सीधे शिकायत करते हुए कहा था कि, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC की वेबसाइट हैंग हो जाती है
- इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि रेलवे 15 जुलाई 2026 को IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च करेगा
IRCTC की नई वेबसाइट में क्या-क्या नया हो सकता है?
- मिली जानकारी के मुताबिक, नई वेबसाइट में कैप्चा कोड़ नहीं होगा
- नई वेबसाइट ऐसी होगी जो कम इंटरनेट स्पीड पर भी तेज चलेगी
- साथ ही वेबसाइट का इंटरफेस बहुत ही क्लीन और लाइटवेट होगा
- नए इंटरफेस में आपको एक ही स्क्रीन पर ट्रेनों की लिस्ट, सीट अवेलेबिलिटी और किराया साफ-साफ दिख जाएगा
- नई वेबसाइट में आपको IRCTC-iPay और UPI पेमेंट ऑप्शंस सामने ही मिलेंगे साथ ही पेमेंट फेल होने की संभावना जीरो रखी जाएगी आदि



