कर्मयोगी भारत ने मैनेजर (IT & Tech Operations and Maintenance) पद पर भर्ती निकाली है। इस जॉब के लिए अनुभवी इंजीनयर्स या आईटी बैकग्राउंड के लोगों की जरूरत है। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पोस्टिंग नई दिल्ली में होगी।
केंद्र सरकार के प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी से जुड़ी सरकारी कंपनी कर्मयोगी भारत (Karmayogi Bharat) ने मैनेजर – आईटी एंड टेक ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस पद पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी और चयनित उम्मीदवार को नई दिल्ली में कार्य करना होगा।
पद का विवरण और जिम्मेदारियां
मैनेजर – आईटी एंड टेक ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस पद पर चयनित अधिकारी को आईगॉट कर्मयोगी (iGOT Karmayogi) प्लेटफॉर्म की दैनिक तकनीकी संचालन और रखरखाव गतिविधियों की निगरानी करनी होगी। इसके तहत टिकट एवं इंसिडेंट मैनेजमेंट, एसएलए अनुपालन, प्लेटफॉर्म परफॉर्मेंस, सर्विस उपलब्धता, वेंडर मैनेजमेंट और तकनीकी प्रक्रियाओं में सुधार शामिल रहेगा।
उम्मीदवार को जीरा (Jira), ओएस टिकट (OS Ticket), जोहो (Zoho) जैसे टिकट मैनेजमेंट सिस्टम पर कार्य करते हुए प्लेटफॉर्म से जुड़े तकनीकी मुद्दों का समाधान करना होगा और डाउनटाइम कम करने के लिए टीम के साथ समन्वय करना होगा। साथ ही महत्वपूर्ण आउटेज के बाद आरसीए और पोस्ट-इंसिडेंट रिव्यू सुनिश्चित करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा।
योग्यता और अनुभव
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 6 वर्ष का आईटी और टेक ऑपरेशंस अनुभव होना चाहिए, जिसमें बड़े सरकारी आईटी प्रोजेक्ट्स में लगभग 3 वर्ष का अनुभव वरीयता माना जाएगा। उम्मीदवार ने कम से कम दो एंटरप्राइज-ग्रेड सिस्टम संभाले हों और आईटी सेवा प्रबंधन फ्रेमवर्क (जैसे ITIL) तथा क्लाउड और इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के रूप में बीटेक, बीई, एमटेक, एमसीए या समकक्ष आईटी डिग्री अनिवार्य है। ITIL, PMP, CISSP या AWS/Azure/GCP जैसी क्लाउड सर्टिफिकेशन को अतिरिक्त लाभ माना जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म, सीवी, शैक्षणिक व अनुभव प्रमाणपत्र, वर्तमान वेतन स्लिप और आयु प्रमाण सहित सभी दस्तावेज ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 02 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अधूरे या देर से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें…
क्या है कर्मयोगी भारत?
कर्मयोगी भारत, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के तहत स्थापित एक सेक्शन-8 सरकारी कंपनी है, जो iGOT Karmayogi डिजिटल प्लेटफॉर्म का संचालन करती है। यह प्लेटफॉर्म देशभर के सरकारी अधिकारियों की क्षमता निर्माण और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए विकसित किया गया है।



