प्रेमिका को मारकर दी जान: हथियार न चलाएं… पुलिस देती रही चेतावनी, युवक ने पहले किशोरी फिर खुद को मारी गोली

प्रेमिका को मारकर दी जान: हथियार न चलाएं… पुलिस देती रही चेतावनी, युवक ने पहले किशोरी फिर खुद को मारी गोली

पुलिस से घिर जाने पर प्रिंस ने तमंचे से पहले जिया के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली दाग ली। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि वे हथियार न चलाएं लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव छत पर खून से लथपथ पड़े थे।

लापता किशोरी को पकड़ने पहुंची मुजफ्फरनगर पुलिस को देखकर प्रेमी युवक ने पहले किशोरी के सिर में गोली मारी फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डिबाई के मोहल्ला सराय किशन में बृहस्पतिवार तड़के हुई। युवक हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव फकरेड़ा का निवासी था, जबकि किशोरी मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा की थी। 

परिजनों की तहरीर पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने 20 सितंबर को किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। वह 19 सितंबर से घर से लापता हुई थी। जांच में सामने आया कि किशोरी को प्रिंस (25) अपने साथ ले गया है। प्रिंस की गांव तेजलहेड़ा में ननिहाल है। पुलिस ने तलाश शुरू की तो सामने आया कि प्रिंस किशोरी को भगाकर डिबाई ले आया है।

प्रिंस के फूफा प्रमोद ने उसे मोहल्ला सराय किशन चंद में ऊर्जा निगम के कर्मचारी नरेंद्र कुमार मकान की ऊपरी मंजिल पर 22 सितंबर को दो हजार रुपये एडवांस देकर किराये पर कमरा दिलाया था। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे मुजफ्फरनगर पुलिस युवक के फूफा और ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के साथ डिबाई पहुंची। कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। प्रेमी युगल पुलिस को देखकर छतों के रास्ते भागने की कोशिश करने लगा। पड़ोसी लायक सिंह (पूर्व एडीओ ब्लॉक) के मकान की छत पर पहुंचे तो आगे जाने का रास्ता नहीं दिखा। 

पुलिस देती रही चेतावनी हथियार न चलाएं
पुलिस से घिर जाने पर प्रिंस ने तमंचे से पहले जिया के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली दाग ली। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि वे हथियार न चलाएं लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव छत पर खून से लथपथ पड़े थे। डिबाई पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

Lover Prince killed his girlfriend and committed suicide police kept warning him
इस मकान की छत पर हुई वारदात

प्रिंस आपराधिक प्रवृत्ति का था
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रिंस आपराधिक प्रवृत्ति का था। इसी वर्ष मुजफ्फरनगर क्षेत्र में हुई एक लूट की वारदात में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। उस दौरान भी उससे तमंचा बरामद हुआ था। उसके परिजनों का भी कहना है कि वह बीते कुछ समय से गलत संगत में पड़ गया था। 

स्थानीय लोगों ने 112 पर दी थी चोरों के आने और फायरिंग की सूचना
गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि क्षेत्र में चोर आ गए हैं जो फायरिंग कर रहे हैं। इसके बाद डिबाई की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची तो वहां पहले से ही मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम मौजूद मिली। मुजफ्फरनगर पुलिस ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसी दौरान पुलिस को किसी ने बताया कि तीन घर छोड़कर लायक सिंह के मकान की छत पर उन्होंने फायरिंग के दौरान चिंगारी देखी है। पुलिस वहां पहुंची तो दोनों के शव वहां पड़े हुए थे। 

22 सितंबर को डिबाई पहुंचा प्रिंस
पुलिस का कहना है कि 19 सितंबर को जिया को साथ लेकर प्रिंस दो दिन तक इधर-उधर रहा। 22 सितंबर को मधुमक्खी पालन का काम करने वाले अपने फूफा प्रमोद से फोन पर बात कर डिबाई पहुंचा। प्रमोद के ही कहने पर मकान मालिक ने उन्हें कमरा दिया था। मकान मालिक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह दोनों भाग कर आए हैं। उन्हें बताया गया था कि दोनों शादीशुदा हैं। 

Lover Prince killed his girlfriend and committed suicide police kept warning him

पुलिस ने फूफा का हिरासत में लिया तो उसने पुलिस को दोनों के डिबाई में होने की जानकारी दी और खुद उनकी बरामदगी के लिए साथ आ गया। फूफा ने कमरे के बाहर आकर प्रिंस से कहा था कि वह चिंता न करे, पुलिस कुछ नहीं कहेगी। प्रिंस ने उनकी बात सुने बिना ही आत्मघाती कदम उठा लिया। 

यह बोले अधिकारी-
मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबिश दी थी। आशंका है कि पुलिस के डर से युवक प्रिंस ने पहले किशोरी को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। – दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *