मनु भाकर चूकीं, 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं; स्कीट में कांस्य

मनु भाकर चूकीं, 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं; स्कीट में कांस्य

एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत की नजर कई अहम मुकाबलों पर है। मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में चुनौती पेश करेंगी। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। रोइंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का एक्शन जारी है।

मनु भाकर हुईं एलिमिनेट

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहकर एलिमिनेट हो गईं। वह पदक नहीं जीत पाईं। मनु भाकर ने 181.1 का स्कोर बनाया और बाहर हो गईं। पहली सीरीज के बाद उनका स्कोर 50.8 था। इसके बाद वह सातवें स्थान तक लुढ़क गई थीं। हालांकि, उन्होंने 14वें शॉट के बाद वापसी की और तीसरे स्थान पर पहुंचीं, लेकिन 16वां शॉट जो कि मनु का आखिरी शॉट रहा, उसमें वह सिर्फ 9.6 स्कोर कर सकीं, जो उनकी क्षमता से काफी नीचे था। इसके साथ ही भारतीय निशानेबाज फाइनल से बाहर हो गईं। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में पांचवां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही भारत पिस्टल की दोनों व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल में एक भी पदक नहीं जीत सका।

मनु पांचवें स्थान पर, एलिमिनेशन का खतरा

16 शॉट के बाद मनु भाकर पांचवें स्थान पर हैं। दो शॉट के बाद एलिमिनेशन है। मनु को बचना ही होगा। अब पांचवें स्थान पर रहने वाली निशानेबाज बाहर होगी।

शूटिंग में राइजा और परिनाज स्कीट के व्यक्तिगत फाइनल में

राइजा, परिनाज और महेश्वरी ने महिला स्कीट टीम इवेंट में कांस्य जीता – फोटो : Twitter

महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। तीन में से दो भारतीय निशानेबाजों ने स्कीट के व्यक्तिगत फाइनल में जगह बना ली है। राइजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल ने शीर्ष नौ में जगह बनाई। छह राउंड के बाद दोनों ने 111 अंक हासिल किए। चीन की चे युफेई 122 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहीं। वहीं, एक अन्य भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान 12वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। आइची एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्कीट निशानेबाजों का अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। व्यक्तिगत स्पर्धा का फाइनल आज सुबह 11 बजे होगा।

शूटिंग में 12 शॉट के बाद मनु भाकर पांचवें स्थान पर

मनु भाकर लय हासिल करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं दिखा है। 12 शॉट के बाद मनु 120.4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 12 शॉट के बाद स्थिति:

  • सामीह यासी – 95.2 (12वें शॉट के बाद बाहर)
  • चो गाउन – 122.4
  • शेन यियाओ – 122.0
  • चेंग येन-चिंग – 121.2
  • जियांग रानशिन – 121.1
  • मनु भाकर – 120.4
  • वलेरिया पोपेलोवा – 119.7
  • गुयेन थुई ट्रांग – 119.7

शूटिंग फाइनल में मनु भाकर ने शानदार शुरुआत की

मनु भाकर ने फाइनल में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहली सीरीज में 50.8 अंक हासिल किए। मनु ने 10.6, 10.5 और 10.3 के शानदार निशाने लगाए, जबकि दो अन्य शॉट 9.9 और 9.5 के रहे। पहली सीरीज के बाद मनु तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे चो गाउन 51.8 और शेन यियाओ 51.1 अंक के साथ हैं।

पहली सीरीज के बाद स्थिति:

  • चो गाउन – 51.8
  • शेन यियाओ – 51.1
  • मनु भाकर – 50.8
  • गुयेन थुई ट्रांग – 50.4
  • वलेरिया पोपेलोवा – 49.9
  • चेंग येन-चिंग – 49.8
  • जियांग रानशिन – 49.3
  • सामीह यासी – 47.8

शूटिंग में विश्व नंबर-1 याओ क्वानशुन फाइनल से बाहर, ईशा सिंह भी चूकीं

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। विश्व नंबर-1 याओ क्वानशुन शीर्ष आठ में रहने वाला स्कोर बनाने के बावजूद फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। चीन की तीन निशानेबाजों में वह सबसे कम रैंक पर रहीं और एक देश से अधिकतम दो निशानेबाजों के फाइनल में पहुंचने के नियम के कारण बाहर हो गईं। वहीं, एक और बड़ा उलटफेर हुआ। विश्व नंबर-2 ईशा सिंह भी फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वह 15वें स्थान पर रहीं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *