पीएफ खाते में कितने पैसे हो गए हैं जमा और कितना मिला ब्याज? हर एक चीज ऐसे चेक करें अपने मोबाइल से

पीएफ खाते में कितने पैसे हो गए हैं जमा और कितना मिला ब्याज? हर एक चीज ऐसे चेक करें अपने मोबाइल से

अगर आप भी वर्षों से नौकरी कर रहे हैं और आपको नहीं पता कि आपके पीएफ खाते में कितने पीएफ के पैस जमा हैं? तो आप ये चेक कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को वैसे तो अपनी सैलरी से ही खास मतलब होता है कि सैलरी कितनी मिल रही है, सैलरी कब बढ़ेगी आदि? ये सही भी है, लेकिन इसी बीच लोग वर्षों से नौकरी कर रहे हैं होते हैं।

पर एक चीज भूल जाते हैं और वो है अपने पीएफ खाते के बैलेंस को चेक करना कि उसमें कितना पैसा जमा है, कितना ब्याज मिला है या नहीं मिला है आदि। ऐसे में आप अपने मोबाइल फोन से ही ये काम मिनटों में कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आप कैसे चेक करें…

कैसे चेक करें?

  • आप अपने पीएफ खाते के बैलेंस, ब्याज जैसी चीजों को मोबाइल से चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पीएफ की पाबुक लॉगिन करनी होती है, जो बेहद आसान है
  • इससे आप अपने पीएफ के बैलेंस, ब्याज जैसी चीजों की जानकारी ले सकते हैं

कैसे चैके करें?

पहला स्टेप

  • पीएफ की पासबुक लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको पहले यूएएन नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको पासवर्ड भरना है

दूसरा स्टेप

  • अब आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको Sign In वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब आपकी पासबुक लॉगिन हो जाएगी
  • यहां पर आपको Passbook वाले सेक्शन में जाना है

तीसरा स्टेप

  • जहां पर आप अपने पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं
  • आपको ब्याज कितना मिला और आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में पैसे जमा कर रही है या नहीं
  • जैसी सभी जरूरी चीजें आप यहां चेक कर सकते हैं
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *