दो दिनों में 100 करोड़ पार हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’, जानें बाकी फिल्मों का हाल

दो दिनों में 100 करोड़ पार हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’, जानें बाकी फिल्मों का हाल

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया है। जानिए शुक्रवार को ‘भाई तेरा स्टार है’, ‘जन नायकन’ और ‘द ओडिसी’ ने कितना कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ की धूम है। ओपनिंग डे पर इसने कमाल किया था। दूसरे दिन भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है। दो दिनों में ही इसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। वहीं ‘भाई तेरा स्टार है’ ने निराश किया है। ‘जन नायकन’ और ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन भी ठीक-ठाक रहा है।

Spider man brand new day to Bhai Tera Star Hai and the odyssey box office collection
फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ – फोटो : X

स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे
नई रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले दिन इसने 60.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 109.95 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर मैन के रोल में नजर आए हैं। इसके निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं। यह फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है।

भाई तेरा स्टार है
बॉलीवुड फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ ने दूसरे दिन 25 लाख रुपये कमाए हैं। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। इसमें राघव जुयाल लीड रोल में नजर आए हैं। इसके निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के सामने नहीं टिक सकी। इस फिल्म ने कुल 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

जन नायकन
सीएम विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के नौवें दिन 3.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। आठवें दिन इसने 3.98 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 157.10 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक तमिलनाडु में मिल रहे हैं।

Spider man brand new day to Bhai Tera Star Hai and the odyssey box office collection
द ओडिसी ट्रेलर रिलीज – फोटो : यूट्यूब ग्रैब

द ओडिसी
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शुक्रवार, यानी रिलीज के पंद्रहवें दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं चौदहवें दिन इसने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 138.40 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *