सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी की कंपनियों के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 369.58 अंक गिरकर 81,093.51 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.3 अंक गिरकर 24,732.70 पर खुला। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 86.43 पर पहुंच गया।




