एक ही पेड़ पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव: कॉलेज गए थे दोनों, फिर नहीं लौटे घर; कपड़ों पर था खून

एक ही पेड़ पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव: कॉलेज गए थे दोनों, फिर नहीं लौटे घर; कपड़ों पर था खून

पेड़ की शाखा से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव स्कूल ड्रेस में बरामद हुए। छात्रा की सलवार पर खून के निशान मिले, जो जमीन तक टपकते दिखाई दिए। इन निशानों को लेकर परिजनों ने छात्रा के साथ किसी गंभीर वारदात की आशंका जताई है।

कॉलेज पढ़ने गए एक ही बिरादरी के नाबालिग छात्र-छात्रा के शव बुधवार दोपहर गन्ने के खेत में पेड़ की एक ही शाखा से लटके मिले। छात्रा की सलवार पर खून के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। शव उतरवाने पहुंचीं पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब तीन-चार घंटे तक चले गतिरोध के बाद एएसपी के आश्वासन पर देर शाम परिजन ने शवों को उतरवाने दिया।

आठ महीने पहले हुए थे लापता
यूपी के लखीमपुर खीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण करीब आठ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार को उनकी 16 वर्षीय बेटी औरंगाबाद स्थित एक कॉलेज पढ़ने गई थी। उसके देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों औरंगाबाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही तलाश शुरू की।

पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव
इसी दौरान गांव के एक अन्य सजातीय व्यक्ति का 17 वर्षीय बेटा भी, जो उसी कॉलेज में पढ़ता था, कॉलेज के बाद घर नहीं पहुंचा। इसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। बुधवार दोपहर औरंगाबाद से मूड़ा बसही जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे गन्ने के खेत में पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले। सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों के परिजन भी पहुंचे। सूचना पर एएसपी अमित कुमार राय, सीओ मितौली यादवेंद्र यादव, गोला समेत कई थानों की पुलिस, पीएसी और फॉरेंसिक टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस का बयान
दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या होना स्पष्ट होगा। मौके पर मिले साक्ष्यों के परीक्षण के साथ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। -अमित रॉय, एएसपी पश्चिमी

पूरी रात चौकी पर बैठाए रखने का आरोप
छात्र-छात्रा के लापता होने के बाद छात्रा के परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा छात्र के परिजनों को पूरी रात चौकी पर हिरासत में बैठाए रखने का आरोप है। छात्र के बाबा ने बताया कि छात्रा के परिजनों के कहने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। अगले दिन दोनों के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा किया। इधर, ग्रामीणों के बीच छात्र-छात्रा के प्रेम प्रसंग की चर्चाएं रहीं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के परिजन आपस में रिश्तेदार हैं और एक-दूसरे के घर आना-जाना था। कॉलेज में पढ़ने के दौरान नजदीकियां बढ़ने की चर्चाएं हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच से खुलेगा राज
पेड़ की शाखा से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव स्कूल ड्रेस में बरामद हुए। छात्रा की सलवार पर खून के निशान मिले, जो जमीन तक टपकते दिखाई दिए। इन निशानों को लेकर परिजनों ने छात्रा के साथ किसी गंभीर वारदात की आशंका जताई है। उन्होंने छात्रा के साथ दुष्कर्म या उसके निजी अंगों पर चोट पहुंचाए जाने की आशंका भी व्यक्त की। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

आठ माह से लापता पिता लापता, अब बेटी की मौत से सदमे में परिवार
छात्रा के पिता आठ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इस मामले में एक सिख परिवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन साक्ष्यों के अभाव में नामजद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। परिजनों ने लापता की बरामदगी के लिए कई बार मैगलगंज कोतवाली, औरंगाबाद मार्ग पर किसान संगठनों के साथ प्रदर्शन कर एसपी से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *