आज सुबह 06:10 पर बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी और 91 किलोमीटर गहराई में था। कोलकाता के पास भूकंप की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है। अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कोलकाता में आए भूकंप का केंद्र शहर से काफी दूर था। इस साल 8 जनवरी को भी कोलकाता में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए थे क्योंकि तिब्बत के सुदूर क्षेत्र और नेपाल के कुछ हिस्सों में शक्तिशाली भूकंप आया था।
- February 25, 2025
0
166
Less than a minute
Tags:
administrator



