अफसर बिटिया: पंक्चर लगाने वाले की बेटी गायत्री वर्मा बनीं पीसीएस अधिकारी, पढ़ें संघर्ष और हिम्मत की कहानी

अफसर बिटिया: पंक्चर लगाने वाले की बेटी गायत्री वर्मा बनीं पीसीएस अधिकारी, पढ़ें संघर्ष और हिम्मत की कहानी

पंक्चर लगाने वाले की बेटी गायत्री वर्मा बनीं पीसीएस अधिकारी: गायत्री वर्मा ने अपनी पढ़ाई में बहुत संघर्ष किया। पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं। इस असफलता के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

यूपी के बुलंदशहर की गायत्री वर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने 210वां स्थान प्राप्त कर पीसीएस अधिकारी का पद पाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

पिता चलाते हैं पंक्चर की दुकान
गायत्री के पिता राजकुमार वर्मा बुलंदशहर के शिकारपुर सड़क पर एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। वे टायर पंक्चर बनाने और चाय बेचने का काम करते हैं। बेटी की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गायत्री ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं।

संघर्ष और सफलता
गायत्री वर्मा ने अपनी पढ़ाई में बहुत संघर्ष किया। पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं। इस असफलता के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी गलतियों से सीखते हुए दोगुनी मेहनत से तैयारी की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 210वां स्थान हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *