Bay of Bengal Earthquake: समुद्र के भीतर आया 4.6 तीव्रता का भूकंप, बंगाल की खाड़ी में महसूस किए गए झटके

Bay of Bengal Earthquake: समुद्र के भीतर आया 4.6 तीव्रता का भूकंप, बंगाल की खाड़ी में महसूस किए गए झटके

बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 7:43 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 2 जून को सुबह 7:43:17 बजे आया। इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में 14.027 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.132 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

एनसीएस ने क्या जानकारी थी?

भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जिससे यह उथली श्रेणी का भूकंप माना जाता है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि भूकंप की तीव्रता 4.6 रही और इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था।

पहले कब दर्ज किया गया था भूकंप?

इससे पहले 11 फरवरी 2026 को भी बंगाल की खाड़ी में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। वह भूकंप सुबह 5:12 बजे आया था और उसकी गहराई भी 10 किलोमीटर थी। उसका केंद्र 14.94 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 90.18 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

भूकंप विज्ञान के अनुसार, पृथ्वी की सतह से लेकर लगभग 700 किलोमीटर की गहराई तक कहीं भी भूकंप आ सकता है। वैज्ञानिक वर्गीकरण के तहत 0 से 70 किलोमीटर की गहराई वाले भूकंपों को उथला, 70 से 300 किलोमीटर के बीच आने वाले भूकंपों को मध्यवर्ती और 300 से 700 किलोमीटर की गहराई वाले भूकंपों को गहरा भूकंप कहा जाता है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *