Bihar Election 2025 : वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी ही देर में मिलने शुरू हो जाएंगे रुझान

Bihar Election 2025 : वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी ही देर में मिलने शुरू हो जाएंगे रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत सभी 243 सीटों के अलावा पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम आज जारी हो जाएंगे। उपचुनाव वाली सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले गए, जबकि बिहार में दो चरणों (6 और 11 नवंबर) के तहत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव और सात राज्यों की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।

एनडीए ने चार सीटों पर बनाई बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू

शुरुआती रुझानों में एनडीए चार सीटों पर और महागठबंधन एक सीट पर आगे चल रहा है। वहीं एक सीट पर अन्य आगे हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है और कुछ ही देर में रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। राज्य के 38 जिलों के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है या फिर बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और तेजस्वी यादव सत्ता संभालेंगे। साथ ही उपचुनाव की आठ सीटों पर भी मतगणना शुरू हो गई है। 

भाजपा मुख्यालय में चुनाव परिणाम से पहले बन रहीं जलेबियां

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सत्तू का पराठा और जलेबी बनाई जा रही है।

पप्पू यादव ने महागठबंधन की जीत पर जताया भरोसा

दिल्ली: बिहार चुनाव 2025 के लिए मतगणना से पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि जनता ने महागठबंधन पर अपना भ

अशोकधाम मंदिर में विजय सिन्हा

लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने मतगणना शुरू होने से पहले अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की।

जनता ‘जंगलराज’ के ‘युवराज’ को कड़ा संदेश देगी-डिप्टी सीएम

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “चुनाव कौन जीतेगा, यह जनता तय करेगी। परिवारवादी लोग राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं। लेकिन बिहार की जनता ‘जंगलराज’ के ‘युवराज’ को कड़ा संदेश देगी।”

महागठबंधन 200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगा: मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के उपमुख्यमंत्री पद के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने गुरुवार को अधिकारियों से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया और कहा कि महागठबंधन 200 से ज्यादा सीटों के साथ बिहार में सरकार बनाएगा।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा, “मैं राज्य के सभी अधिकारियों से अपील करता हूं कि आपने संविधान की रक्षा, देश में निष्पक्ष चुनाव कराने और लोकतंत्र को बचाने की शपथ ली है। हम आपसे अपने संकल्प के तहत काम करने की अपील करते हैं। इस चुनाव में जनता का बहुत पैसा खर्च हुआ है। बिहार में बदलाव के लिए मतदान हुआ है।”

पटना में मतगणना की तैयारियां शुरू

बिहार चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू होगी। इससे पहले पटना के एएन कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र की तस्वीर।

एनडीए बिहार में सरकार बनाने जा रहा-अजय आलोक

बिहार चुनाव 2025 के लिए मतगणना से पहले भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, “जनता ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है। एनडीए बिहार में फिर से सरकार बनाएगी। यहां तक कि विपक्ष भी जानता है कि एनडीए बिहार में सरकार बनाने जा रहा है।”

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *